Chandrayaan Landing: -
स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच हुई बात, जानें ISRO ने क्या बताया
Chandrayaan Landing New Update || Chandrayaan 3 Latest news in English ||
चंद्रयान 3 का चंद्रयान-2 से संपर्क हो चुका है। इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी। गौरतलब है कि 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का ये ऑर्बिटर अभी भी चांद की सतह पर मौजूद है। गौरतलब है कि चंद्रयान 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।
इससे पहले सुबह में इसरो ने चंद्रयान से ली गई चांद के सतह की कुछ तस्वीरों को ट्वीट किया था। इसरो ने बताया कि लैंडर विक्रम में लगा कैमरा चांद पर किसी सुरक्षित जगह की तलाश कर रहा है ताकि वहां सर्तकता के साथ उतरा जा सके। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा। अभी वह चांद के 25 किलोमीटर ऊपर चक्कर काट रहा है।
23 अगस्त को भारतीय समय से शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा। इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। चंद्रयान की लैंडिंग से जुड़ी सारी जानकारी इसरो ट्वीट और लाइव वीडियो के जरिए देगा। इसरो ने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी है।